
CM Vishnu Dev Sai in Batauli (Photo- Video grab)
अंबिकापुर। प्रदेश में 1 मई से सुशासन तिहार (Sushasan Tihar) शुरु हो गया है। इसके तहत सीएम से लेकर मंत्री व विधायक तक गांव-गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उसका मौके पर ही निदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की दोपहर 2 बजे सीएम विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सरगुजा जिले के बतौली जनपद अतर्गत ग्राम शांतिपारा के स्कूल मैदान में उतरा। यहां उन्होंने किसानों और आम जनता की समस्याएं सुनीं, उनसे संवाद कर उसका समाधान किया। सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार 40 दिनों तक चलेगा।
शांतिपारा स्कूल मैदान में आम पेड़ के नीचे सीएम विष्णु देव साय ने जन चौपाल लगाया। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष अपने समस्याएं लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सीएम (Sushasan Tihar) के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, इनमें से अधिकांश का निराकरण सीएम ने मौके पर किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि अभी गर्मी का दिन है, इन दिनों में लोग फुरसत में रहते हैं।
इस वजह से सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ 1 मई को किया गया है। यह तिहार 40 दिन तक चलेगा। इन 40 दिनों में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में समाधान शिविर (Sushasan Tihar) लगेंगे। इसमें जनता की जो भी समस्याएं होंगीं, उसका निराकरण किया जाएगा।
इस त्यौहार का उद्देश्य हम सरकार के माध्यम से लोगों की जो सेवा करना चाहते हैं, जो योजनाएं पहुंचाना चाहते हैं, वह कहां तक पहुंची है। यह सब जनता के साथ संवाद कर जानने के लिए पूरी सरकार (Sushasan Tihar) लोगों के बीच निकली है।
सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार (Sushasan Tihar) के इस 40 दिन में मैं खुद, हमारे सभी सांसद, मंत्री, विधायक तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि जगह-जगह समाधान शिविर में पहुंचेंगे और वहां जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस दौरान सीएम के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।
Published on:
03 May 2026 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
