सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि आप दिल्ली को देश से अलग रखिए, क्योंकि यहां पर कोरोना नियंत्रण में है। भले ही आप देश के अन्य हिस्सों में मेट्रो मत चलाइए, पर दिल्ली में इसकी इजाजत दीजिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि एक ही बार में दिल्ली मेट्रो का पहले जैसे परिचालन शुरू कर दिया जाए। मेरी मांग है कि फेज्ड मैनर और ट्रायल बेसिस ( Trial Basis ) पर इसे शुरू करने की अनुमति मिले।