26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से जंगः तमिलनाडु में बनी सैनेटाइज गुफा, 5 सेकंड में होगा वायरस से बचाव

Coronavirus से खतरे के बीच तमिलनाडु में अनूठी पहल वायरस से बचाव के लिए बनाई sanitise tunnel 3 से 5 सेकंड में हो सकेगा कोरोना से बचाव
2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Apr 01, 2020

01aprth-tunneljpg.jpg

नई दिल्ली। कोरना वायरस ( coronavirus in india ) लगातार देश में अपने पैर पसार रहा है। अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1250 के पार हो गई है। वहीं 38 लोग अब तक इस जानलेवा वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कड़े कदम उठा रही हैं।

इस बीच देश के दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल तमिलनाडु ( Tamilnadu ) में पिछले 48 घंटों में कोरोना के संदिग्धों का आंकड़ा तेजी से बड़ा है।

यही वजह है कि सरकार हरकत में आई और कोरोना से बचाव को लेकर कई उपाय कर रही है। इसी कड़ी में अब तमिलनाडु सरकार ने सैनेटाइज टनल ( गुफा ) बनाई है। आईए जानते हैं कैसे काम करती है ये गुफा...

निजामुद्दीन में हजारों लोगों को एकत्र होने पर भडके बीजेपी के मुस्लिम नेता, बताया तालीबानी जुर्म

धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार ने फिर किया बड़ा ऐलान

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राज्य सरकारें अपने प्रदेशवासियों को इस जानलेवा वायरस से बचाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हैं।

इसी कड़ी में तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में कोरोना वायरस को रोकने के लिए एक गुफा बनाई गई है।

यह गुफा मार्केट के एंट्री पॉइंट पर बनाई गई है। ऐसे में जो कोई भी मार्केट आता तो उसे पहले इस गुफा से होकर गुजरना होता है। इस गुफा से गुजरने में 3 से 5 सेकंड का वक्त लगता है।

इस बीच गुजरने वाले व्यक्ति पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया जाता है। ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग