1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात से आगे बढ़ा Tauktae, राजस्थान, यूपी, दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा असर

अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान तौकते ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात सहित कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। मंगलवार को यह तूफान राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी सहित कई कई इलाकों में आगे बढ़ रहा है। सुबह से रूक- रूक कर बारिश हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 May 2021, 1:22 PM IST

Tauktae

Tauktae

नई दिल्ली। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान तौकते ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात सहित कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। मंगलवार को यह तूफान राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी सहित कई कई इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगह तेज हवाओं के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी हो रही है। मंगलवार को सुबह से रूक- रूक कर बारिश हो रही है। कई जगह पेड़ भी सड़क पर गिर गए हैं। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं।

अमित शाह ने दिया मदद का आश्वासन
ताजा IR सैटेलाइट इमेज में तीव्र चक्रवाती तूफान के संकेत मिले है। IR सैटेलाइट इमेज के मुताबिक महाराष्ट्र के उत्तरी समुद्री तटों पर तौकते तूफान 70-80 किलोमीटर की रफ्तार से पहुंचेगा। इसी बीच, चक्रवात के प्रभाव और उसके नुकसान को लेकर मंगलवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह ने गोवा, गुजरात सहित तीन मुख्यमंतत्रियों से बातचीत की है। उन्होंने केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें :— चक्रवाती तूफान तौकते का कहर : समुद्र के बीच में फंसे थे 21 लोग, कोस्ट गार्ड ने इस तरह बचाई जान

हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली में बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार को ट्वीट कर जानाकारी दी है कि गुजरात से टकराने के बाद तौकते चक्रवात थोड़ा कमजोर होता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा यह भी कहा कि चक्रवात के प्रभाव के बाद, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बारिश होगी। हाथरस, सिकंदर राव, ग्रेटर-नोएडा, नरौरा, राया, अतरौली, काशगंज, मथुरा, सहसवां, नंदगांव, बरसाना, जहांगीराबाद, खुर्जा, के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। इसके अलावा पहासू, टूंडला, आगरा, जट्टारी, जजाऊ (यूपी), होडल, गोहाना (हरियाणा) में भी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें :— Patrika Positive News: स्वयंसेवी संस्थाओं ने खोला दूसरा कोविड केयर सेंटर, 24 घंटे डॉक्टर—ऑक्सीजन सहित इलाज की सभी व्यवस्थाएं


भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी
चक्रवात तौकते ने गुजरात सहित पश्चिमी तट पर कई राज्यों को प्रभावित किया। इंसानी बस्तियों में ही नहीं, पशु-पक्षियों में भी कोहराम मचा हुआ है। कई जगहों पर इमारतों को नुकसान पहुंचा, बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई और कई इलाकों में बड़े पेड़ भी जड़ से उखड़ कर रास्तों पर आ गिरे। कई कई सुबह से तेज हवाएं और बारिश हो रही है। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं।