6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजप्रताप की बढ़ी मुश्किलें, नहीं है कुंडली में ऐश्‍वर्या से तलाक का योग

तेजप्रताप के जीवन में ये सब घटनाएं उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव वाले योग के लक्षण हैं। कुछ दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 9 Nov 2018, 8:06 AM IST

Tejpratap

तेजप्रताप की बढ़ी मुश्किलें, नहीं है कुंडली में ऐश्‍वर्या से तलाक का योग

नई दिल्‍ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ दिनों से वह पत्‍नी के आचरण से नाराज होकर एक शहर दे दूसरे शहर अध्‍यात्मिक शांति के लिए भटक रहे हैं। इस बीच तेज की जिदंगी को लेकर नया राज खुलकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप और ऐश्‍वर्या की कुंडली में तलाक के योग नहीं हैं। इस बात का खुलासा एक बड़े ज्‍योतिषाचार्य ने किया है। उन्‍होंने कहा कि ये सब घटनाएं उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव वाले योग के लक्षण हैं। कुछ दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा।

बालहठ की वजह से परिवार और पार्टी परेशान
ज्योतिषाचार्य आचार्य रणाधीरधारी ने तेजप्रताप के कुंडली का अध्‍ययन करने के बाद बताया है कि तेजप्रताप की कुंडली में संबंध-विच्छेद नहीं है। ये सवाल पूछने पर कि आजकल तेज मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। परिवारवालों से नाराज तेजप्रताप कभी काशी विश्वनाथ तो कभी वृंदावन में मुरली बजाते हैं। तो अब विंध्‍याचल में हैं। तेजप्रताप के इस बैरागी अवतार के पीछे क्या कोई रहस्य है ? क्या तेजप्रताप वाकई बैरागी हो गए हैं? इसके जवाब में ज्‍योतिषाचार्य ने कहा है कि यह उनका बालहठ है जिसके चलते न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी पार्टी तनाव में हैं। उन्‍होंने कहा कि कुंडली के हिसाब से तेजप्रताप पर इन दिनों अध्यात्म का भूत सवार है। इ‍सलिए उनके जीवन में हलचल है। इसलिए वो भगवान के शरण में हैं।

लालू के हस्‍तक्षेप से ही शांत होंगे तेज
ज्योतिषाचार्य रणाधीरधारी ने बताया है कि स्वभाव से तेजप्रताप अति भावुक और नाराज होने वाले इंसान हैं। इसलिए वो बार-बार बालहठ किया करते हैं। इस बार भी तेजप्रताप ने कुछ ऐसा ही बाल हठ किया है जिससे उनका पूरा परिवार परेशान है। तेजप्रताप के राशिफल के मुताबिक अगले 10 दिन तक उन पर अध्यात्म हावी रहेगा लेकिन 10 दिन बाद उनके पिता लालू यादव के हस्तक्षेप के बाद तेजप्रताप जरूर शांत हो जाएंगे।

छठ पूजा बेहतरी के लिए सहायक
उन्‍होंने कहा है कि राबड़ी देवी ने तेज की शादी के बाद कहा था कि छठ मैया की पूजा करूंगी। कुछ दिनों बाद छठी मैया की पूजा है। राबड़ी ने इस बार विशेष छठ पूजा का व्रत रखने की इच्‍छा जाहिर की है। अगर वो ऐसा करती हैं तो उनका यह प्रयास तेजप्रताप के बालहठ को शांत करने में सहायक साबित हो सकता है। सूर्य की उपासना और ग्रहों के अच्छे लग्न से यह संभव है। तेजप्रताप के कुंडली में उनके वैवाहिक जीवन के लिए भी अच्छे संकेत हैं। बस तेजप्रताप और ऐश्वर्या को धैर्य रखने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक तेजप्रताप का तलाक संभव नहीं है। तेजप्रताप की कुंडली में संबंध-विच्छेद नहीं है। तेजप्रताप की प्रश्न कुंडली से सबको एक उम्मीद जरूर जगी है कि वो अपना