जानाकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर सेक्टर में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया। हमले में किसी भी तरह के जानमाल अब तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमले के तुरंत बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पुलिस टीम के साथ पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी अभी भी इलाके में ही छुपे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बारामुला के सोपोर सेक्टर में गुरुवार दोपहर पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने गश्त कर रही पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। पुलिस के जवानेां ने भी आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया, जिसके बाद आतंकी भाग निकले। इस हमले में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस टीम ने सेना के साथ पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। सुरक्षा बलों के मुताबिक, आतंकियों के अभी भी इलाके में छुपे होने की सूचना है, जिसकी तलाश लगाता जारी है।