अलप्पुझा। केरल पूर्ण साक्षरता वाला राज्य है। यहां पर साक्षरता को लेकर लोगों के बीच जागरुकता सबसे अधिक है। मगर अभी भी यहां पर साक्षरता को लेकर अभियान जारी है। दरअसल यूनेस्को के नियम के मुताबिक अगर किसी देश या राज्य की 90 फीसदी जनसंख्या साक्षर है तो उसे पूर्ण साक्षर मान लिया जाता है। अब नए अभियान के द्वारा केरल सरकार ने 100 फीसदी साक्षरता दर हासिल करने का लक्ष्य बनाया है जिसके तहत समाज के हर वर्ग, हर व्यक्ति को साक्षर बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसी ही एक साक्षरता मिशन योजना के तहत 96 वर्षीय एक वृद्ध महिला की शिक्षा के प्रति जुझारूपन देखने को मिला।