scriptबालिका गृह कांड पर राहुल गांधी बोले, भाजपा विधायकों से बेटियों को बचाना है | Rahul Gandhi on modi government over shelter home | Patrika News

बालिका गृह कांड पर राहुल गांधी बोले, भाजपा विधायकों से बेटियों को बचाना है

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2018 02:36:33 pm

Submitted by:

Prashant Jha

महलिा आरक्षण को लेकर विपक्ष एक बार फिर मुखर है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो महिला आरक्षण बिल पास कराएगी।

Rahul gandhi

बालिका गृह कांड पर राहुल गांधी बोले, भाजपा विधायकों से बेटियों को बचाना है

नई दिल्ली: बिहार में मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया में बच्चियों से दुष्कर्म मामले पर सियासी घमासान जारी है। विपक्ष लगातार सत्तापक्ष पर बेटियों को सुरक्षा देने में कोताही बरतने का आरोप लगा रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश की महिलाओं में डर का माहौल। चार साल में महिलाओं के खिलाफ भय का माहौल बना हुआ हैय़ पीएम महिलाओं के बारे में कुछ नहीं बोलते सिर्फ बुलेट ट्रेन पर बोलेत हैं। बिहार में बच्चियों से रेप हुआ पीएम एक शब्द नहीं बोले । पीएम कहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढाओ लेकिन ये कभी नहीं बोला कि किससे बचाना है।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा विधायकों से बेटी को बचाना है। आरएसएस के दरवाजे महिलाओं के लिए बंद काबिल महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाएंगे

 

https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस लाएगी महिला आरक्षण बिल
महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी की चुप्पी नहीं टूटी है। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल पर साथ देने को तैयार है। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो तत्काल बिल पास कराएगी।
https://twitter.com/hashtag/Delhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड को लेकर पिछले दिनों आरजेडी ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया। जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन में विपक्ष की कई पार्टियां एकजुट होकर बिहार सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि देश मे भय का माहौल बना हुआ है। कमजोर को खुलेआम दबाया जा रहा है। राहुल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो