15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंट्रल रेलवे का आदेश इस रेलवे स्टेशन पर कोई पुस्र्ष काम नहीं कर पाएगा

भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बढ़ावा देते हुए एक स्टेशन उनके नाम किया है। इस स्टेशन पर सभी कर्मचारी सिर्फ महिलाएं होंगी।
less than 1 minute read
Google source verification
railway station

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए एक अच्छा काम किया है। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के एक स्टेशन को पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित करने के लिए कहा है। मुंबई के माटुंगा नाम के इस स्टेशन को सिर्फ महिलाओं द्वारा ही चलाया जा रहा है। सेंट्रल रेलवे की इस उपलब्धि पर स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स 2018 में दर्ज किया जा रहा है।
सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि माटुंगा स्टेशन में 6 महीने पहले ही सभी महिलाओं को स्टाफ पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस सोच का पूरा श्रेय सेंट्रल रेलवे जनरल मैनेजर डी.के. शर्मा को ही जाता है। जिन्होंने इस पहल को सबके सामने रखा। बता दें कि पिछले साल की 2017 से यहां सिर्फ महिलाएं ही काम कर रही हैं। इनमें 41 महिलाएं सिर्फ RPF की टीम में हैं। वहीं स्टेशन मैनेजर का नाम ममता कुलकर्णी हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग