20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोपोर में दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन शुरू

सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि बहुत जल्द आतंकियों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
jammu kashmir

सोपोर में दो से तीन आतंकी के छुपे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन शुरू

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के सोपोर में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। दो से तीन आतंकी के छुपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि बहुत जल्द आतंकियों को बाहर निकाल लिया जाएगा। इससे पहले 20 जून को श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने पुलिस की वैन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस आतंकी हमले में 1 जवान के शहीद हो गया। वहीं 2 अन्य घायल हो गए। ये आतंकी हमला श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर गलांदर के निकट न्यू बाईपास पंपोर के पास हुआ। यहां आतंकियों ने भारतीय रिजर्व पुलिस की 17वीं बटालियन की गाड़ी को निशाना बनाया।

पुलिस अधिकारी आतंकी संगठन से जुड़ा

इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के एक पुलिसकर्मी के हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पांपोर थाने का SPO इरफान अहमद डार हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया। जानकारी के मुताबिक, इरफान अहमद कई हथियारों को अपने साथ लेकर फरार हुआ था। हिजबुल मुजाहिद्दीन ने खुद इस बात की पुष्टि की।

आतंकी खतरे के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू

आतंकी खतरा होने के बाद भी बुधवार से अमरनाथ यात्रा की शुरु हुई। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। यात्रियों का ये पहला जत्था कश्मीर के दो आधार शिविरों बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ है। बता दें कि आतंकियों की तरफ से लगातार इस साल अमरनाथ यात्रा को टारगेट करने के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिलते रहे हैं।

त्राल में ढेर हुए थे 3 आतंकी

बता दें कि बुधवार को ही घाटी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान 3 आतंकियों को मार गिराया था। त्राल के हयाना में हुए इस एनकाउंटर में एक जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल भी हो गया था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छुपे होने की खुफिया जानकारी के बाद ऑपरेशन शुरू किया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग