इधर, मीना ने खुदकुशी से पहले घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें उसने अपनी मां के नाम संदेश लिखा। मीना ने लिखा कि बेटी के रिश्ते की खातिर वो अपनी मां को इस तरह जलील होते नहीं देख सकती। उसका मर जाना ही बेहतर होगा। इसके बाद दोनों सहेलियों ने अपना मोबाइल, चूड़ी और अंगूठी उतार कर रख दी और गहरे पानी में छलांग लगा दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोनों लड़कियों को भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत हो चुकी है। इधर,इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है और परिजन को काफी बुरा हाल है।