विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) के महानिदेशक टेड्रोस ऐधनोम गेब्रियेसस ने कहा कि शुक्रवार तक दुनिया में 1.20 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए। पिछले छह हफ्तों में यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। अमरीका 32,46,767 मरीजों की संख्या के साथ कोरोना से प्रभावित देशों में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर ब्राजील 17,62,263 केस, तीसरे स्थान भारत 8,19,599 केस और चौथे स्थान पर रूस है। रूस में अभी तक 7,13,936 केस सामने आए हैं।