कोरोना वायरस पर जीत तय! दुनियाभर में सिर्फ 0.4 फीसदी गंभीर मामले
Highlights
- पूरी दुनिया में कोविड-19 के दस करोड़ 88 लाख 7 हजार 733 मरीज मिल चुके हैं।
- कोविड-19 के दस करोड़ 88 लाख 7 हजार 733 मरीज मिल चुके हैं।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी से अभी भी लड़ाई जारी है। इस बीच अच्छी खबर सामने आई है। महामारी से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में फिलहाल 2 करोड़ 54 लाख 25 हजार 757 एक्टिव मामले हैं। इनमें से गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या 99 हजार 300 यानि 0.4 फीसदी ही है।
Uttarakhand flood: हाइड्रो प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोग को निकालने का काम सातवें दिन भी जारी रहा
पूरी दुनिया में अब तक कोविड-19 के दस करोड़ 88 लाख 7 हजार 733 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 23 लाख 95 हजार 906 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से अमरीका पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां पर अब तक 2 करोड़ 81 लाख 6 हजार 704 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 4 लाख 92 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रभावित देशों में भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक मिले एक करोड़ 8 लाख 92 हजार 550 मरीजों में से 1 लाख 55 हजार 588 मरीजों की मौत हो गई है। अमरीका में एक्टिव मामलों की संख्या 95 लाख 73 हजार 871 हैै। जबकि, भारत में यह आंकड़ा 1 लाख 38 हजार 253 पर है। भारत में कोरोना वायरस के गंभीर मामलों की संख्या 8 हजार 944 है। अमरीका के बाद महामारी के दौरान ब्राजील सबसे अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यहां मौत का आंकड़ा 2 लाख 37 हजार 601 पर पहुंच गया है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi