1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व हिंदू परिषद ने फैसले से पहले राम मंदिर के लिए दिल्ली में किया यज्ञ

विहिप ने कहा, लोगों में अच्छी समझ के लाने को किया यज्ञ मामले पर अदालत ने सुरक्षित रखा है फैसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 20 Oct 2019, 7:41 PM IST

yajna.jpg

अयोध्या राम मंदिर जन्मभूमि मामले के सदियों पुराने विवाद में न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अभी सिर्फ सुनवाई पूरी की है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 23 दिनों के भीतर इस बारे में फैसला आ सकता है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) राम मंदिर को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। राष्ट्रीय राजधानी के बीचोबीच पॉश कैलाश कॉलोनी में रविवार को विहिप ने एक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में विहिप के पदाधिकारी विनोद बंसल ने भी आहुति दी।

यह पूछे जाने पर कि फैसले को लेकर केवल एक महीने से भी कम का समय रह गया है, ऐसे में इस कार्यक्रम के आयोजन की क्या आवश्यकता रही। इस पर विनोद ने कहा कि-'भगवान राम के खिलाफ खड़े होने वाले सभी लोगों में अच्छी समझ लाने के मकसद से यह यज्ञ किया गया।'

मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील रहे राजीव धवन पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि- 'यह यज्ञ उन लोगों को बुद्धि प्रदान करने का काम करेगा, जिन्होंने राम जन्मभूमि के पुराने नक्शे को फाड़ने की हिम्मत की।'