नई दिल्ली। देशभर में शनिवार 16 जनवरी को कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination ) शुरू किया गया। वहीं वैक्सीन लगाने के 24 घंटे बाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक वॉर्ड बॉय की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि डॉक्टर मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं, लेकिन वॉर्ड बॉय के बेटे का कहना है कि टीक लगने से पहले उसके पिता पूरी तरह स्वस्थ्य थे और इसके बाद ही उनमें साइड इफेक्ट देखने को मिला।