4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनी: इस बार पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, इन इलाकों को तपाएगी सूरज की तपिश

मार्च माह की शुरुआत के साथ ही मौसम का पारा भी चढऩे लगा है समूचे उत्तर भारत में गर्मी अपनी मौजूदगी का अहसास कराने लगी है  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Mar 2021, 11:11 PM IST

untitled_9.png

नई दिल्ली। मार्च माह की शुरुआत के साथ ही मौसम का पारा भी चढऩे लगा है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi weather ) समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी ( Hot Weather ) अपनी मौजूदगी का अहसास कराने लगी है। हालांकि सूरज की तपिश के बीच चलने वाली हवा जरूर लोगों को थोड़ी राहत पहुंचा रही है, लेकिन मौसम के रंग को देखकर यह माना जाने लगा है कि ग्रीष्मकालीन सीजन ( Summer season ) की शुरुआत अब हो चुकी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने सोमवार को मार्च से मई तक के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, पूर्वोत्तर भारत व पूर्व एंव पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण व मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया है।

Farmer Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर 'रोटेशन पॉलिसी' का असर, बड़े चेहरे न होने पर भी जुट रहे किसान

फरवरी आते ही मौसम में तेजी के साथ बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई के बीच रहने वाले ग्रीष्मकालल में उत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर भागों व मध्य भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में दिसंबर और जनवरी की ठंड के बाद फरवरी आते ही मौसम में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिला है। यहां अचानक तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई, जिसकी वजह से लोगों को समय से पहले ही गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में फरवरी के महीने में इतनी गर्मी पड़ी कि पिछले कई सालों के सारे रिकॉर्ड टूट गए।

फ्री वैक्सीन क्यों नहीं लेना चाहते मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा सांसद, जानिए कारण

कई राज्यों के तापमान में अचानक बड़ा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों के तापमान में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना व्यक्त की गई हैं। कश्मीर घाटी में 6 दिनों के बाद बादलों से छनकर आई सूरज की किरणों ने सोमवार को मौसम में सुधार किया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब अगले 48 घंटों यानि कि बुधवार तक यहां मौसम शुष्क रहेगा।