31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: घाटी में जमी झील और झरने, उत्तर भारत के कई राज्यों में और लुढ़केगा पारा

Weather Update देश के ज्यादातर राज्यों में सर्दी का सितम जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में शून्य से 5 डिग्री नीचे गिरा पारा झील और झरने जमे, उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठिठुरन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Dec 2020, 7:51 AM IST

Weather Update

जम रहे झील और झरने, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( weather update )सर्द हो चला है। कंपा देने वाली ठंड ( Cold Waves ) ने उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक कई राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां कई जिलों में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया है।

ठंडा में इजाफा होने के चलते जम्मू-कश्मीर में झील और झरने जमने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिके अगले 48 घंटों में देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों में ठंड में जोरदार इजाफा होगा।

यहां टमाटर की कीमत पहुंची 30 से 70 पैसे प्रति किलो, जानिए क्या है पीछे की वजह

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड नजर आ रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों में शीतलहर और परेशान कर सकती है। कई इलाकों में पारा 2 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

लद्दाख में लुढ़का पारा, शून्य से 12.6 डिग्री नीचे
लद्दाख के लेह में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री नीचे चला गया है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 5.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। जबकि, श्रीनगर में पारा शून्य से 4.3 डिग्री नीचे है। पूरे इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।


एमपी में बढ़ेगी सर्दी
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक 25 से 27 दिसम्बर के बीच मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हवा की दिशा पश्चिमी रहेगी। इससे जबलपुर, मंडला, कटनी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई और इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीच रहेंगे।

वहीं 28 दिसंबर से पूरे राज्य में हवा की दिशा फिर से बदल जाएगी और तापमान में गिरावट भी रुकेगी।

इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार-रविवार देश के कुछ राज्यों में बारिश दस्तक दे सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

फाइजर वैक्सीन का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लगाने वालों को हो रही अजीब एलर्जी, जानिए क्या है वजह

छाया रहेगा घना कोहरा
आईएमडी के मुताबिक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और बिहार में शीतलहर और कोहरे की संभावना बनी हुई है। 26 और 27 दिसंबर को कई इलाके घने कोहरे की चपेट में रह सकते हैं।

31 दिसंबर को खत्म होगा पोस्ट मानसून
पोस्ट मानसून को लेकर भी मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देश में चल रहा पोस्ट मानसून 31 दिसंबर तक खत्म होने की संभावना है। आपको बता दें कि इस वर्ष दक्षिण भारत में सामान्य से 16 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।