तीन दिन इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन दक्षिण राज्यों में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के साथ-साथ मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में बदरा बरसेंगे।