नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर ने वर्ष 2020 में दुनिया को हिलाकर कर रख दिया। कोरोना का प्रकोप कम हुआ ही नहीं कि अब बर्ड फ्लू फैलने (Bird Flu) का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। ऐसे में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर जरूरी कदम उठा रही है, जिससे इस खतरें से जल्द से जल्द निपटा जा सके।