वॉट्सएप के खिलाफ याचिकाकर्ता सेंटर फॉर अकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टम चेंज (सीएएसई) की तरफ से पेश वकील विराग गुप्ता ने तर्क दिया कि वॉट्सएप, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्धारित नो योर कस्टमर (केवाईसी) सहित अनिवार्य रूप से शिकायत अधिकारी व दूसरे भारतीय नियमों व प्रावधानों का पालन नहीं करता है। जिसपर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की पीठ ने वॉट्सएप, विधि और न्याय मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से चार हफ्तों के भीतर नोटिस पर जवाब मांगा है।