अमिताभ की तबीयत के बारे में जानकारी मिलने के बाद दिग्गज शख्सियतों ने उनकी सलामती की दुआ की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, "प्रिय अमिताभ जी, मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वालों में पूरे देश के साथ शामिल हूं! आखिरकार आप इस देश में लाखों लोगों की प्रेरणा हैं, एक प्रतिष्ठित सुपरस्टार है! हम सभी आपकी अच्छी देखभाल करेंगे। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं!"