इसके अलावा, यह पहली ऐसी मेट्रो सेवा होगी जो अंडर वॉटर यानी नदी के पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी। यह लाइन कुल 15 किलोमीटर होगी। पहले फेज में फिलहाल 6 किलोमीटर लंबी लाइन की शुरुआत होने जा रही है। दूसरे फेज का निर्माण पूरा होने के बाद यह मेट्रो सेवा सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 15 किलोमीटर का सफर तय करेगी।