
दिल्ली में संकट की आहटः खतरे के निशान से सिर्फ 17 सेमी नीचे यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड से आया पानी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश हुई है। लगातार जारी मूसलाधार बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज से भी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसके चलते दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से महज 17 सेमी यानी करीब साढ़े छह इंच दूर था। ऐसे में यमुना किनारे रहने वाले लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने लगी हैं।
...अचानक क्यों बढ़ा जलस्तर
रिपोर्ट्स के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार सुबह करीब 1 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके चलते जलस्तर तेजी से बढ़कर 203.83 मीटर तक पहुंच गया। गौरतलब है कि यमुना में खतरे का निशान 204 मीटर पर है। यमुना में उफान के चलते कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। हर साल राजधानी दिल्ली के कई इलाके यमुना के पानी के चलते बड़े नुकसान का सामना करते हैं। हालांकि हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में काफी समय लगता है। ऐसे में अभी हालात और खराब होने की आशंका है।
अटल के साथी रहे भाजपा नेता बोले- राष्ट्रविरोधी हैं उदारवादी और बुद्धिजीवी, मैं गृहमंत्री होता तो गोली मार देता
अभी सरकार की परीक्षा बाकी
लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे वाहनों के परिचालन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई जगह पर बसें खराब होकर बीच सड़क पर अटक गई हैं। तमाम कारणों के चलते सड़कों पर लंबे-लंबे जाम की स्थिति बन गई है। बारिश के कारण सड़क पर गड्ढों में पानी भर गया है, जो अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बन जाता है। हालांकि अभी सरकार के इंतजामों का रियलिटी चैक होना बाकी है।
Published on:
27 Jul 2018 10:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
