आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ, जब भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह ट्वीट किया कि- 'भारत में होने वाली हर वित्तीय गड़बड़ियों के तार गांधी परिवार से ही जुड़ते है। मामला चाहे भगोड़े माल्या का हो, जो सोनिया गांधी के टिकटों को अपग्रेड करवाते थे। उनकी पहुंच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तथा तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम तक थी। राहुल गांधी ने डिफाल्टर नीरव मोदी की ज्वेलरी शाप का उद्घाटन किया था और राणा कपूर ने प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग खरीदी हैं।'