24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप के खिलाफ बोले अटॉर्नी जनरल, राजनीतिक दबाव में नहीं आएगा न्यायविभाग

न्याय विभाग 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रहा है  

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 24, 2018

america

ट्रंप के खिलाफ कारवाई में किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आएगा न्यायविभाग: सेशंस

वाशिंगटन।अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि न्याय विभाग किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेशंस ने यह प्रतिक्रिया ट्रंप के उस बयान पर दी है, जिसमें राष्ट्रपति ने कहा था कि सेशंस का अपने विभाग पर कोई नियंत्रण नहीं है। यह विवाद ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सामने आया था। इस मामले में आरोप लगाए गए थे कि चुनाव में ट्रंप को जीताने के लिए रूस ने मदद की थी। यहां तक की ट्रंप के दामाद पर भी इस मामले में कई आरोप सामने आए थे। आरोप थे कि दामाद के कहने के अनुसार ही ट्र्रंप ने अपना प्रचार अभियान चलाया था।

शुरू में सेशंस थे समर्थक

न्याय विभाग 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रहा है। सेशंस शुरू में ट्रंप के चुनाव अभियान में समर्थक थे,लेकिन बाद में उन्होंने खुद को मामले से हटाकर जांच का जिम्मा किसी और को सौंप दिया। स्पेशल काउंसल रॉबर्ट मूलर की ओर से की जा रही जांच के कारण भी ट्रंप अक्सर ट्विटर पर भड़ास निकालते रहते हैं।

कोई राजनीतिक दबाव से प्रभावित नहीं होगा

दो दिन पहले इस जांच में नाटकीय मोड़ तब आया जब ट्रंप के अभियान के पूर्व प्रबंधक पॉल मैनफॉर्ट को टैक्स और बैंक धोखाधड़ी का दोषी पाया गया और ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन ने टैक्स चोरी, बैंक धोखाधड़ी और कैंपेन के वित्तीय नियमों के उल्लंघन के मामले में दोष स्वीकार किया। हालांकि, ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की बात से इनकार करते आए हैं। सेशंस ने जारी बयान में कहा कि उन्होंने जब से शपथ ली है,तब से न्याय विभाग पर उनका पूर्ण नियंणत्र है। उन्होंने कहा कि जब तक वह अटॉर्नी जरल हैं। न्याय विभाग किसी तरह के राजनीतिक दबाव से प्रभावित नहीं होगा।