
Coronavirus Effect: Cinema hall closed in Saudi Arabia, ban on eating in restaurant for 10 days
रियाद। कोरोना महामारी ( Corona Epidemic ) से पूरी दुनिया जूझ रही है और नए स्ट्रेन सामने आने के बाद से चिंताएं और भी बढ़ गई है। हालांकि कई देशों में कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination ) प्रोग्राम शुरू हो चुकी है जिससे इस महामारी से बचाव की उम्मीदें बढ़ गई है। इस बीच कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण हालात गंभीर होने की वजह से सरकारें सख्त पाबंदियां फिर से लागू कर रही हैं।
इसी कड़ी में सऊदी अरब ने कोरोना संक्रमण ( Coronavirus In Saudi Arabia ) के मामलों में उछाल को देखते हुए पाबंदियों को और भी सख्त कर दी है। सऊदी अरब ने गुरुवार को देश के तमाम सिनेमा हॉल समेत मनोरंजन केंद्रों को बंद करने की घोषणा की है, तो वहीं रेस्टोरेंट में अगले 10 दिनों तक खाना खाने पर रोक लगा दी है।
गृह मंत्रालय ने सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी की तरफ से जारी बयान में कहा कि बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी समेत 'सभी आयोजन और समारोह' को 30 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
सऊदी अरब में बढ़ाई गई सख्तियां
आपको बता दें कि कोरोना के न्यू स्ट्रेन ( Corona New Strain ) सामने आने के बाद से सऊदी में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। लिहाजा सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सऊदी गृह मंत्रालय ने कहा कि एहतियात के तौर पर सुरक्षात्मक उपाय महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप को रोकने के लिए उठाए गए हैं। हालांकि ये भी चेतावनी दी गई है कि रेस्टोरेंट और कैफे में खाने को 10 दिनों के लगाए गए पाबंदी को आगे बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि पाबंदियों को स्वास्थ्य मंत्री तौफीक अल रबिह की चेतावनी के बाद लागू किया गया है।
तौफीक अल रबिह ने रविवार को कहा था कि लोगों के स्वास्थ्य पाबंदियों का पालन नहीं करने पर कोरोना वायरस की नई सख्तियां लागू की जा सकती हैं। सरकार ने यह भी हिदायत दी है कि सामाजिक समारोहों में 10 दिनों के लिए 20 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए। इससे पहले इसी सप्ताह बुधवार को सऊदी अरब ने 20 देशों से आनेवाले प्रवासियों के दाखिले को बैन कर दिया था। मालूम हो कि सऊदी अरब में कोरोना महामारी के कारण अब तक 6 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
Updated on:
06 Feb 2021 08:50 pm
Published on:
06 Feb 2021 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
