24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

G-20 summit: भारत,अमरीका और जापान के बीच त्रिपक्षीय बैठक, पीएम मोदी ने दिया ‘जय’ का नारा

G20 summit: बुलेट ट्रेन परियोजना और भगोड़े आर्थिक अपराधियों सहित कई विषयों पर चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Jun 2019, 11:33 AM IST

trump

जापान

टोक्यो। जापान के ओसाका में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के पीएम शिंजो अबे और पीएम मोदी के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई। बैठक में मोदी ने 'जय' का नारा दिया।इसे उन्होंने जीत से जोड़ा।

'जय' का नारा दिया

भारत, अमरीका और जापान के बीच त्रिपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने 'जय' का नारा दिया। 'जय' यानी जापान, अमेरिका और इंडिया। साथ ही पीएम मोदी ने जय का मतलब जीत समझाया। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी का जापनी समकक्ष शिंजो अबे ने गर्मजोशी से स्वागत किया।उन्होंने भारत को अपना पुराना मित्र बताया।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, ईरान और 5G सहित कई मुद्दों पर चर्चा

टैरिफ को लेकर विवाद पर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप में चार मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।ईरान, 5जी, द्विपक्षीय संबंध और रक्षा पर बातचीत हुई। मोदी और ट्रंप के बीच यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि काफी समय से दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर विवाद जारी है।

जी-20 सम्मेलन: BRICS की बैठक में पीएम मोदी ने पाक को घेरा, कहा- आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन

द्विपक्षीय शिखर बैठक की थी

बुलेट ट्रेन परियोजना और भगोड़े आर्थिक अपराधियों सहित कई विषयों पर चर्चा के लिए तीनों नेताओं ने द्विपक्षीय शिखर बैठक की थी। बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि हम लोग काफी अच्छे दोस्त हो गए हैं, हमारे देशों में इससे पहले कभी इतनी नजदीकी नहीं हुई।

शानदार जीत की बधाई दी

त्रिपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने मोदी को शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने जापान के पीएम शिंजो आबे को भी जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप दोनों अपने देश के लिए शानदार काम कर रहे हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..