
हाल ही के दिनों में एक ऐसी खबर ने दुनिया भर के युवाओं का ध्यान आकर्षित किया जिसमें कहा गया था कि दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां की सरकार अपने यहां की लड़कियों से शादी के लिए लोगों को हर माह तीन लाख रूपये मिलेंगे और साथ ही शादी करने वाले युवकों को उस देश की नागरिकता भी दी जायेगी। दावा किया गया था कि बताया जा रहा है कि इस ऑफर के तहत लड़के जब उस देश की लड़की से शादी करेंगे तो उसके बाद उन लड़कों को उसी देश में बसना होगा। लेकिन हम आपको इस पूरे मामले के बारे में आपको सच्चाई बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप इस खबर को फैलाने वाले उस पहले शख्स को खोजने लग जायेंगे।
क्या वाकई में सच है यह खबर-
आपको बता दें कि इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है। क्या वाकई में यहां लड़कियों से शादी करने पर 5000 डॉलर यानी 3 लाख रु महीना मिलते हैं। दावा किया गया था कि इस देश में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या बहुत अधिक है। लेकिन आपको हम बता दें कि इस वायरल खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
- इस पूरे मामले को एक शख्स ने ‘द स्पिरिट व्हिसपर्स’ (The Spirit Whispers) नाम के एक ब्लॉग पर लिखा था।
- ब्लॉग पर आने के के बाद यहीं से कई बड़े अख़बारों और न्यूज़ वेबसाइट ने इसे खबर बना दिया और यह वायरल हो गई।
- दावा किया गया कि आइसलैंड की कई लड़कियों ने दूसरे देश के अनजान लोगों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजना शुरू कर दिया था।
- इतना सब कुछ होने के बाद दुनिया भर के कई लोगों को खासतौर पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवाओं को लगने लगा कि वहां की सरकार ने वाकई में ऐसी घोषणा की है।
हालांकि जब इस देश के नाम के साथ यह खबर वायरल हुई तो वहां की सरकार ने इस बात सिरे से ख़ारिज कर दिया। साथ ही दूसरे देश के लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़कियों पर कार्रवाई भी की।
Published on:
04 Dec 2017 09:34 am
