30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राजील: सड़क किनारे सो रहे शख्स को जिंदा जलाया, सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत

39 साल का एक शख्स रात में सड़क किनारे गत्ते को बिछाकर सो रहा था। 70 फीसदी तक झुलसे शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
set on fire

ब्राजील में सड़क किनारे सो रहे शख्स को जिंदा जलाया।

साओ पाउलो।ब्राजील (Brazil) के साओ पाउलो शहर में सड़क किनारे सो रहे एक शख्स को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि 39 साल का एक शख्स रात में सड़क किनारे गत्ते को बिछाकर सो रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और बाद में आग लगा दी। 70 फीसदी तक झुलसे शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

चीन ने सुलेमानी पर अमरीकी हमले को ठहराया गलत, कहा- ये अमरीका का दुस्साहस है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,मरने वाले शख्स की पहचान कार्लोस रॉबर्टो बताई जा रही है। बेघर कार्लोस इधर-उधर काम कर किसी तरह से अपना पेट पाल रहा था। रात में सड़क किनारे फुटपाथ पर ही सो जाता था। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में इस घटना का वीडियों कार्लोस रॉबर्टो को जिंदा जलाने की वाले की तस्वीर कैद हुई है।

वीडियो में देखा गया कि एक शख्स (कार्लोस रॉबर्टो) सड़क किनारे गत्ता बिछाकर सो रहा है। कुछ देर बाद वहां एक व्यक्ति आता है और गत्ते के चारों तरफ कुछ तरल पदार्थ डालता है। इसके बाद लाइटर के जरिए आग लगा देता है। आग लगते ही तेज धमाके की आवाज होती है। इस दौरान आग लगाने वाला शख्स वहां से भाग जाता है।

टैटूपे म्युनिसिपल हॉस्पिटल में घायल को भर्ती कराया गया। यहां के डॉक्टरों के मुताबिक, कार्लोस को सेकंड और थर्ड डिग्री की चोटें आईं। उसके पैर,हाथ और पीठ 70 फीसदी जल चुके थे। ऐसे में उसका बचना मुश्किल था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।