3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाउडी मोदी: पीएम ने PAK पर साधा निशाना, ‘जिनसे देश नहीं संभल रहा वे कर रहे 370 हटाने का विरोध’

ह्यूस्टन के NRG फुटबॉल स्टेडियम में 50 हजार से अधिक दर्शक मौजूद दुनियाभर में तीन भाषाओं में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

10 min read
Google source verification
modi_in_housto

ह्यूस्टन। अमरीका के ह्यूस्टन स्थित एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 हजार लोगों को एक साथ संबोधित किया। यह पहला ऐसा मौका था, जब किसी भी देश का राष्ट्राध्यक्ष अमरीका में इतनी बड़ी विशाल संख्या को एक साथ संबोधित किया।

हाउडी मोदी कार्यक्रम में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा 60 से अधिक प्रमुख अमरीकी सांसद मौजूद रहे।

पीएम मोदी का ह्यूस्टन में मेगा इवेंट, जानें अब तक किस इवेंट में पहुंचे हैं कितने लोग

पीएम मोदी ने इस दौरान पाकिस्तान पर बिना नाम लिए तीखा प्रहार किया और कहा आतंकवाद के पालन-पोसन करने वाले आज हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे काम का विरोध कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग हैं, जो अशांति चाहते हैं और आतंक को पालते पोसते हैं। उनकी पहचान पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है।

पाकिस्तान का बिना नाम लिए राष्ट्रपति ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के बाद वहां के महिलाओं और बच्चों को उनका अधिकार मिला है।

LIVE UPDATES:

- अपने भाषण के आखिर में उन्होंने ह्यूस्टन को धन्यवाद किया

- पीएम मोदी ने भाषण खत्म करने के बाद ट्पं के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाया

- आखिरी में मोदी ने स्टेडियम में आए सभी लोगों का आभार जताया

- अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सभी अभिनंदन करते हुए निकल गए

- मोदी ने ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया

- पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आर्ट ऑफ द डील में माहिर हैं

- मैं उनसे सीख रहा हूं, उनसे बातचीत से सकारात्मक परिणाम आएंगे

- भारत में पहले पासपोर्ट बनाने में 2-3 महीने लगते थे

- आज 24 घंटे में नई कंपनी रजिस्टर हो जाती है

- पहले टैक्स रिफंड आने में महीनों लग जाते थे

- आज 10 दिन में टैक्स रिफंड सीधे खाते में आता है

- एक दिन में 50 लाख लोगों ने टैक्स रिटर्न भरा

- सरकार ने टैक्स के जाल को खत्म किया है

- हम भ्रष्टाचार को हर स्तर पर विदाई दे रहे हैं

- सरकार ने GST बनाकर देश मे टैक्स के जाल को खत्म किया है

- हमने जितना महत्व वेलफेयर को दिए हैं उतना है फेयरवेल को भी दिया है

- सरकार ने 3.5 लाख संदिग्ध कंपनियों को फेयरवेल दिया है

- देश में पारदर्शी वातावरण बना रहे हैं

संबंधित खबरें

- भारत ने 370 को विदाई दे दिया है

- 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को उनके अधिकारों से वंचित रखा था

- कश्मीर के लोगों को विकास से दूर रखा था

- 70 साल से जो चला आ रहा 370 को भारत ने फेयरवेल दिया है

- भारत की संसद ने 370 को भारी बहुमत के साथ इसे हटाया है

- 370 हटने के साथ ही कश्मीर में महिलाओं, बच्चों के साथ भेदभाव खत्म हुआ है

- हिन्दुस्तान के सभी सांसदों के लिए स्टैंडिंग औवेसन दें

- राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बाद भी दो तिहाई से इसे पारित किया है

- जिससे अपना देश नहीं संभल रहा है उससे 370 के हटने से दिक्कत है

- ये वे लोग हैं जो आतंक को पालते-पोसते हैं

- आज उनकी पहचान पूरी दुनिया में उजागर है

- 9/11 के साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं

- मुंबई हमले के आतंकी आज उसी देश में पाए जाते हैं

- राष्ट्रपति ट्रंप आतंक के खिलाफ लड़ाई में मजबूती के साथ खड़े हैं

- आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय है

- ट्रंप के लिए भी स्टैंडिंग अवैशन दें

- मोदी ने अपनी लिखी हुई एक कविता का कुछ अंश सुनाया

- वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसले की मीनार है

- भारत आज समस्याओं के समाधान की ओर बढ़ रहा है

- हम चुनौतियों को टाल नहीं रहे हैं बल्कि टकरा रहे हैं

- आज हाईग्रोथ का दौर आया है

- जो भारत में आज हो रहा है वह कभी नहीं हुआ है

- 21वीं सदी में देश को एक नईं ऊंचाई में ले जाना है

- भारत का सबसे चर्चित शब्द विकास है

-भारत का मंत्र है 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास'

- भारत का सबसे प्रचलित नारा है 'संकल्प से सिद्धि तक'

- भारत का सबसे बड़ा संकल्प है 'न्यू इंडिया'

- भारत आज तेजी के साथ बदल रहा है

- हम बड़ा सोच रहे हैं बड़ा हासिल कर रहे हैं

- भारत की सबसे बड़ी भागीदारी जनभागीदारी है

- लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया

- इसमें 18 करोड़ युवाओं ने पहली बार वोट किया

- इस बार सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं

- 5 साल में जो किया उसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी

- 5 साल में हमने 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए हैं

- 5 साल में 37 करोड़ बैंक अकाउंट खुलवाए हैं

5 साल में 15 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए हैं

- भारत पहले से अधिक तेजी के साथ आगे बढ़ना चाहता है

- भारत के लोग अब बड़े सपने देख पा रहे हैं

- आसान जीवनशाैली बनाने की दिशा में काम जारी है

- भारत में दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डेटा है

- भारत में 1GB डेटा की कीमत मात्र 18 रु है

- 60 साल बाद कोई सरकार दुसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ आई है

- 2019 के चुनाव ने दुनिया में परचम लहराया है

- भारतीय जहां भी जाते हैं विविधता साथ ले जाते हैं

- यहां पर मौजूद लोग हमारी परंपरा के प्रतिनिधि हैं

- हमारी अलग-अलग भाषा हमारी पहचान है

- विविधता ही हमारी धरोहर और विशेषता है

- विविधता में एकता हमारी पहचान है

- मैंने कहा- भारत में सब अच्छा है

- राष्ट्रपति ट्रंप मैंने कहा- EVERYTHIN IS RIGHT

- हाउडी मोदी का जवाब है सब चंगा सी

- हाउडी मोदी का जवाब है खूब भल्ला छी

- हाउडी मोदी का जवाब है सब खूब भालो

- लेकिन आप सबके बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं है

- इस कार्यक्रम का नाम है 'हाउडी मोदी'

- इसके लिए मैं व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगता हूं

- जगह की कमी के कारण हजारों लोग यहां नहीं आ पाए

- ह्यूस्टन के आयोजकों का बहुत-बहुत धन्यवाद

- इस कार्यक्रम में मेरा सम्मान 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है

- NRG की एनर्जी दोनों देशों के सिनर्जी का गवाह है

- हम यहां एक नया इतिहास बनते देख रहे हैं

- हम नई केमिस्ट्री और नई हिस्ट्री बनते देख रहे हैं

- विशालता और भव्यता टेक्सास का स्वभाव है

- स्टेडियम का माहौल अकल्पनीय है

- ये जो माहौल है वह अकल्पनीय है

- हाउडी माई फ्रेंड्स के साथ पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया

- अवैध प्रवाशियों को अमरीका में नहीं रहने देंगे

- हम लोकतांत्रिक शक्ति को स्वीकार करते हैं

- मेरी पहली जिम्मेदारी अमरीकी लोगों के लिए है

- भगवान भारत और अमरीका का भला करे

- भारतीय समुदाय के लोग अमरीका को मजबूत कर रहे हैं

- भारत की ओर से निवेश बढ़ रहा है

- मोदी बुलाएंगे तो मैं जरूर भारत आऊंगा

- मोदी जी क्या आप मुझे भारत बुलाएंगे

- भारत को निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं

- अमरीकी अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे उन्नत

- सुरक्षा को लेकर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं

- अमरीका भारत के साथ मिलकर अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाएगा

- नवंबर में भारत-अमरीका के बीच सैन्य अभ्यास होगा

- कट्टरपंथ इस्लाम से लड़ने के लिए भारत-अमरीका साथ है

- इस्लामिक आतंकवाद से मिलकर लड़ेगे

- भारत-अमरीका के बीच नई रक्षा साझेदारी होगी

- सीमा सुरक्षा दोनों देशों के लिए बहुत जरूरी है

- मोदी कार्यकाल में दुनिया एक मजबूत भारत को देख रही है

- अमरीका अर्थव्यवस्था में हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है

- 1.4 करोड़ मध्यमवर्ग से उपर आए हैं

- भारत-अमरीका का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है

- मोदी सरकार में 3 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं

- दोनों देशों का संविधान 'We The People' से शुरू होता है

- मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है

- भारतत-अमरीका के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं

- हमारे नागरिक ही हमारे धरोहर हैं

- ह्यूस्टन मजबूत हो कर बहुत जल्द उभरेगा

- ह्यूस्टन के बाढ़ पीढ़ितों के साथ अमरीका खड़ा है

- राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

- हमें प्रवासी भारतीयों पर काफी गर्व है

- हम भारतवंशियों को अमरीका के तौर पर स्वीकार करते हैं

- मेरा प्रशासन आप सभी के लिए लड़ रहा है

- भारत-अमरीका के बीच साझे सपने हैं

- मैं और मोदी भविष्य का जश्न मनाने यहां पहुंचे हैं

- हाउडी कार्यक्रम में आकर काफी रोमांचित हो रहा हूं

- मोदी भारतीयों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं

- मैं मोदी का शुक्रिया अदा करता हूं: ट्रंप

- मैं यहां पर आकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं: ट्रंप

- भाषण के बाद ट्रंप ने पीएम मोदी को गले लगाया

- 2017 में ट्रंप ने मुझे अपने परिवार से मिलवाया था

- आज मैं ट्रंप को अपने परिवार से मिलवा रहा हूं

- दुनिया इतिहास बनते देख रही है

- भारत में अभी रात है लेकिन लाखों लोग टीवी देख रहे हैं

- मेरा साथ ट्रंप का इस मंच पर होना गहरी दोस्ती का प्रमाण है

- पहली बार ट्रंप से मुलाकात में उन्होंने भारत को सच्चा दोस्त बताया था

- ट्रंप की दीपावली देखकर हर कोई खुश है

- व्हाइट हाउस में भारत के सच्चे मित्र हैं ट्रंप

- ट्रंप ने अमरीकी अर्थव्यस्था को अधिक मजबूत बनाया

- मोदी ने कहा- अबकी बार ट्रंप सरकार

- अमरीका को महान बनाने के लिए ट्रंप की कोशिश जारी है

- अरबों लोग ट्रंप के एक-एक शब्द को फॉलो करते हैं

- विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा नाम है

- जब भी ट्रंप से मिला एक दोस्ताना रवैया पाया

- राष्ट्रपति बनने से पहले ही ट्रंप को हर कोई जानता था

- CEO से कमांडर इन चीफ बने ट्रंप

- ट्रंप के परिचय की जरूरत नहीं है

- ट्रंप का नाम धरती पर हर कोई जानता है

- ट्रंप का नाम हर बातचीत में आता है

- हमारे साथ एक विशेष व्यक्ति ट्रंप मौजूद हैं

- पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत Good Mornig ह्यूस्टन के साथ किया

- पीएम मोदी ने भाषण की शुरूआत की

- कार्यक्रम में अमरीका का भी राष्ट्रगान गाया गया

- कार्यक्रम में गाया गया भारत का राष्ट्रगान

- पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे

- एनआरजी स्टेडियम पहुंचे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप का किया स्वागत

- कार्यक्रम में पहले से मौजूद हैं पीएम मोदी

- ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

- 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम हाउस मेजॉरिटी लीडर स्टेनी एच होयर ने कहा कि भारत की तरह अमरीका भी अपनी परंपराओं पर गर्व करता है ताकि महात्मा गांधी की शिक्षा से भविष्य सुरक्षित हो सके और नेहरू के भारत की दृष्टि एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के रूप में हो जहां मानवाधिकारों का सम्मान प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करता हो।

- हम सभी आधुनिक भारत से काफी प्रभावित हैं, जिसका नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं।

- शानदार स्वागत के लिए ह्यूस्टन का धन्यवाद: PMO

- PMO ने ट्वीट करते हुए धन्यवाद किया

- पीएम मोदी को की ऑफ ह्यूस्टन देकर सम्मानित किया गया

- भारत हमारे प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में साथ है: अमरीकी प्रतिनिधि

- अमरीका भारत को एक भरोसेमंद दोस्त के रूप में देखता है: अमरीकी प्रतिनिधि

- भारत के लोगों ने अमेरिका में बड़ा योगदान दिया है: अमरीकी प्रतिनिधि

- भारत तेजी से विकास कर रहा है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है: अमरीकी प्रतिनिधि

- थोड़ी देर में पीएम मोदी के साथ साझा करेंगे मंच

- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विशेष विमान ह्यूस्टन में लैंड

- स्टेडियम में गूंजा मोदी-मोदी के नारे

- अमरीकी डेसलिगेशन से मिल रहे हैं पीए मोदी

- टेक्सास ने भारत-अमरीका के बीच दोस्ती बढ़ाई: अमरीकी सिनेटर

- भारत-अमरीका के बीच बेहतर संबंध है: अमरीकी सिनेटर

- मोदी-ट्रंप टेक्सास में आप दोनों का स्वागत है: अमरीकी सिनेटर

- कुछ ही देर में राष्ट्रपति ट्रंप भी स्टेडियम पहुंचने वाले हैं

- स्टेडियम के बाहर ट्रंप को रिसीव करेंगे पीएम मोदी

- थोड़ी देर में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं

- लोगों को अमरीकी कांग्रेस डेलिगेशन से परिचय कराया जा रहा है

- सभी अमरीकी कांग्रेस डेलिगेशन को मंच पर बुलाया गया

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट को रीट्वीट किया

- पीएम मोदी ने रिप्लाई में लिखा 'वाकई आज का दिन शानदार होगा। आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं'

- भारतीय समुदाय के हजारों लोग पहुंच चुके हैं ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम

- कोरियन डांसर ने कथक पर शानदार प्रस्तुति दी

- इस दौरान कलाकारों ने गरबा भी किया, जिसमें शानदार प्रदर्शन प्रस्तुति दी

- इस रंगारंग कार्यक्र में कलाकार डीजे पर भी थिरकते नजर आए

- हाउडी मोदीः ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम पहुंचे टेक्सस के सांसद जॉन कॉर्निन

- अमरीकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा 'मैं इस बारे में विशेष रूप से नहीं जानता कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी किस विषय पर विचार-विमर्श करने वाले हैं।

- यदि ट्रंप की ओर से कोई घोषणा होती है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। आशा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार मतभेद खत्म होगा।

- हाउडी मोदी कार्यक्र में पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- 'ह्यूस्टन में आज अपने दोस्त के साथ रहूंगा'। टेक्सास के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।

इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति मैरीलैंड से वायु सेना के एक विशेष विमान से अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप 100 मिनट तक इस कार्यक्रम में रहेंगे। इस बीच वे 30 मिनट तक भाषण भी देंगे।

'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग ड्रम बजाकर उत्साह दिखा रहे हैं। साथ ही तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे हैं।

दर्शकों में काफी उत्साह

इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और अब वे स्टेडियम के अंदर आना शुरू कर चुके हैं।

स्टेडियम में एंट्री के लिए लंबी लाइनें लग गई हैं। अपनी बारी के लिए उत्साहित लोगों का करीब एक किलोमीटर की लंबी लाइन लगी है।

हाउडी मोदी: दुनियाभर में तीन भाषाओं में होगा मोदी-ट्रंप के संबोधन का लाइव प्रसारण

दर्शकों का उत्साह यह बता रहा है कि अमरीक का ह्यूस्टन शहर पूरी तरह से मोदीमय हो गया है। हर तरफ मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। चारों ओर मोदी की ही तस्वीर छाई हुई है।

बता दें कि 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ होगा। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप और हजारों की भीड़ के सामने एक बेहद खास बच्चा स्पर्श शाह इसकी शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी के साथ ट्रंप रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर बाद 50 हजार लोगों को एक साथ संबोधित करेंगे। यह पहला ऐसा मौका है, जब किसी भी देश का राष्ट्राध्यक्ष अमरीका में इतनी बड़ी विशान संख्या को एक साथ संबोधित करेंगे।

अमेरिका की धरती पर गुलदस्ते से गिरे फूल को पीएम मोदी ने उठाया, लोगों ने दिए ये जबरदस्त रिएक्शन

सबसे दिलचस्प है कि अमरीका के भी इतिहास में इतनी बड़ी संख्या को किसी भी नेता ने अब तक संबोधित नहीं किया है। लिहाजा भारतीय समुदाय की ओर से पीएम मोदी के लिए आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल होकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार इस विशाल जनसागर को संबोधित करेंगे।

बता दें कि ह्यूस्टन के एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में 50 हजार लोग शामिल होंगे। इतना ही नहीं आठ हजार से अधिक लोग वेटिंग लिस्ट में हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Story Loader