25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिबंधों के खिलाफ ईरान का पलटवार, ओपेक पर अमरीकी खिलौना बनने का आरोप

ईरान ने कहा है कि प्रतिबंधों की वजह वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं क्योंकि उसे अपना उत्पादन घटाना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 16 Sep 2018, 7:57 AM IST

iran on opec

प्रतिबंधों के खिलाफ ईरान का पलटवार, ओपेक पर अमरीकी खिलौना बनने का आरोप

तेहरान। अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ पलटवार करते हुए ईरान ने तेल पेट्रोलियम उत्पादक देशों के संगठन ओपेक पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान ने कहा कि अपने पक्षपात रवैये के कारण यह संगठन महज अमरीकी हाथों का टूल में बनकर रह गया है। ईरान ने कहा है कि प्रतिबंधों की वजह वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं क्योंकि उसे अपना उत्पादन घटाना पड़ा है।

सर्विया की नेशनल असेंबली को वेंकैया नायडू ने किया संबोधित

ओपेक पर ईरान का निशाना

ओपेक में ईरान के गवर्नर हुसैन कजीमपुर ने कहा कि सऊदी अरब और यूएई जैसे देश ओपेक को अमरीकी हाथों का खिलौना बन कर रह गया है। संगठन की साख अदिन पर दिन खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा कि ओपेक अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि को खो रहा है और महज एक अमरीकी फोरम बनकर रह गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ओपेक ने रूस से तेल उत्पादन बढ़ने को कहा था ताकि ईरान से कम उत्पादित हो रहे तेल की मात्रा का समायोजन किया जा सके। ईरान ने इस तरह की किसी भी कोशिश का विरोध किया है। 2015 की ईरान-अमरीका न्यूक्लियर डील से अमरीका बाहर निकल गया है और उसने ईरान के खिलाफ वैश्विक प्रतिबंध लगा दिए हैं।

तेल उत्पादन बढ़ने के खिलाफ है ईरान

ईरान ने सऊदी अरब और रूस पर ओपेक के जरिये तेल प्रॉडक्शन को बढ़ाने को लेकर निशाना साधा है। ईरान ने गवर्नर ने कहा कि ओपेक संगठन का दायित्व है कि वह बाजार में स्थायित्व को बरकरार रखने के लिए ईरान के खिलाफ तेल बेचने को लेकर लगाए जा रहे प्रतिबंधों का बहिष्कार करे।

इंडोनेशिया में यात्री जहाज में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 126 को बचाया गया

अमरीका के प्रभाव में ओपेक

बता दें कि अमरीका लगातार ओपेक से तेल का उत्पादन बढ़ाने की अपील कर रहा है। वहीं वह दुनिया के दूसरे देशों को ईरान से तेल नहीं खरीदने के लिए बाध्य भी कर रहा है। अमरीकी विदेश मंत्री ने शुक्रवार शाम कहा था कि दुनिया ईरान के ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों को गंभीरता से ले। उन्होंने कहा था कि जो देश ईरान से तेल खरीदेगा उसे भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।