scriptट्रंप के पूर्व सहयेागी मैनफोर्ट ने गुनाह कबूला, जांच में सहयोग को तैयार | Manfort prepares for investigation agaist trump | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ट्रंप के पूर्व सहयेागी मैनफोर्ट ने गुनाह कबूला, जांच में सहयोग को तैयार

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध लामबंदी के आरोपों पर दूसरी सुनवाई टालने के लिए समझौते के तहत मैनफोर्ट अमेरिका के खिलाफ साजिश जैसे गुनाह कबूलने को राजी हो गए।

नई दिल्लीSep 15, 2018 / 01:06 pm

Mohit Saxena

trump

ट्रंप के पूर्व सहयेागी मैनफोर्ट ने गुनाह कबूला, मूलर की जांच में सहयोग को तैयार

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख पॉल मैनफोर्ट राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के समय रूस के साथ संभावित साठगांठ संबंधी जांच में शुक्रवार को सहयोग को तैयार हो गए हैं। इसकी जांच विशेष काउंसल द्वारा की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध लामबंदी के आरोपों पर दूसरी सुनवाई टालने के लिए समझौते के तहत मैनफोर्ट अमेरिका के खिलाफ साजिश जैसे गुनाह कबूलने को राजी हो गए।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने चीन और पाकिस्तान को घेरा, सीपीईसी पर उठाए सवाल

चार संपत्तियां जब्त की जाएंगी

मैनफोर्ट को इस सौदे के तहत 10 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। लाखों डॉलर की उनकी चार संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन्हें बैंक खातों और जीवन बीमा पॉलिसी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ट्रंप के चुनाव अभियान और रूस के बीच संभावित साठगांठ की विशेष काउंसल रॉबर्ट मूलर द्वारा जांच का दबाव व्हाइट हाउस पर बढ़ने के बाद यह कदम सामने आया है। इससे वह बड़ी विस्फोटक सुनवाई टल गई है जो राष्ट्रीय चुनाव से सात हफ्ते पहले की अवधि में राष्ट्रपति और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को परेशानी में डाल सकती थी।
अमरीका: तूफान फ्लोरेंस ने मचाई बड़ी तबाही, उत्तरी कैरोलिना में बच्चे समेत 5 की मौत

लेने देन मामले में पहले ही जांच चली

पॉल मैनफोर्ट को अगस्त में आठ बैंक और टैक्स धोखाधड़ी के आरोपों का दोषी पाया गया था। मैनफोर्ट पर कई वर्षों पहले यूक्रेन में अपने लेनदेन के मामले में जांच चली थी। मार्च 2016 वह ट्रंप के चुनाव प्रचार से जुड़े। इसके दो माह बाद वह ट्रंप के प्रचार समिति के चेयरमैन बन गए और अगस्त 2016 में उन्होंने प्रचार समिति से इस्तीफा दे दिया। उन पर आरोप थे कि रूस की पार्टी की ओर से मैनफोर्ट को 12 मिलियन डॉलर राशि प्राप्त हुई थी।

Home / world / Miscellenous World / ट्रंप के पूर्व सहयेागी मैनफोर्ट ने गुनाह कबूला, जांच में सहयोग को तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो