25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TikTok के अमरीकी ऑपरेशंस को खरीद सकती है Microsoft, दो दिन में डील फाइनल होने की उम्मीद

Microsoft Can Buy TikTok : एक अमेरिकी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस में इस मसले को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है माइक्रोसॉफ्ट टिक-टॉक के अमरीकी बिजनेस को खरीदने पर विचार कर रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 1 Aug 2020, 5:34 PM IST

tiktok1.jpg

Microsoft Can Buy TikTok

नई दिल्ली। भारत की ओर से 47 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से TikTok को भी बैन किए जाने की मांग तेज हो गई। अमेरिका ने भी इसका समर्थन किया। इसी बीच देश की नामी कंपनी Microsoft टिक-टॉक के अमरीकी ऑपरेशंस को खरीद सकती है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर बातचीत आखिरी दौर में है। सोमवार तक डील के फाइनल होने की उम्मीद है।

इस बात की पुष्टि अमरीकी न्यूजपेपर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी की। इसमें छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सत्या नडेला की अगुवाई वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिक-टॉक के अमरीकी काम-काज को अधिगृहित कर सकती है। इस सिलसिले में बातचीत भी काफी आगे बढ़ चुकी है। यह सौदा अरबों डॉलर का हो सकता है। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार अंतिम डील को लेकर होने वाली बातचीत में माइक्रोसॉफ्ट, बाइटडांस और व्हाइट हाउस के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि टिकटॉक की मूल कंपनी चीन की बाइटडांस है।

कुछ दिनों पहले भारत और चीन के रिश्तों में सीमा विवाद को लेकर तल्खी आ गई थी। जिसके बाद भारत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 47 चीनी ऐप्स को बंद कर दिया था। बाद में उसने अन्य कई चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाए। भारत की ही तरह अमेरिका में चीनी ऐप टिक टॉक (Tik Tok) पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। इस बात का जिक्र खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने किया था। मगर इस नई डील से अमेरिका की कुछ और ही प्लानिंग सामने आ रही है।