scriptनाइजीरिया: अंतिम संस्कार से लौट रहे समूह पर आतंकी हमला, 65 लोगों की मौत | Nigeria death toll rises in Bokoharam attack | Patrika News

नाइजीरिया: अंतिम संस्कार से लौट रहे समूह पर आतंकी हमला, 65 लोगों की मौत

Published: Jul 29, 2019 10:47:49 am

Submitted by:

Shweta Singh

उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में बोकोहराम आतंकियों का हमला
पिछले पांच महीने में बोकोहराम के आतंकी 172 लोगों को निशाना बना चुके हैं

Boko Haram Attack

अबुजा। नाइजीरिया में बोकोहराम ( Boko Haram terror ) के स्थानीय आतंकियों का उपद्रव जारी है। बंदूकधारी आतंकियों ने अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में अंतिम संस्कार से लौट रहे एक समूह पर हमला कर दिया। इस वारदात में अबतक 65 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्थानीय निवासियों की माने तो ये सभी एक अंतिम संस्कार ( funeral ) से वापस लौट रहे थे, जिन्हें बोको हरम के उपद्रियों ने मैदुगुरी के नजदीक न्गांजई जिले में निशाना बनाया।

मोटरसाइकिलों पर सवार तीन हमलावरों ने किया हमला

इलाके के मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा के मुताबिक लोगों का एक समूह शनिवार की सुबह एक रिश्तेदार का अंतिम संस्कार करके वापस लौट रहे थे। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिलों पर सवार तीन हमलावरों ने समूह पर फायरिंग कर दी। पहले इस घटना में 23 के मारे जाने की खबर आई थी।

आतंकी संगठन बोको हरम सेना से ले रहा बदला, 60 लोगों की हत्या

अब तक 65 लोगों की मौत

रविवार देर रात को गांजई जिले के एक अधिकारी ने मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का ऐलान किया। सेना ने बताया कि उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में हुए इस हमले में अब तक 65 लोगों की मौत हो गयी है। उधर स्थानीय सरकार के अध्यक्ष मोहम्मद बुलामा ने बताया, ‘गोलीबारी में 65 लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल हुए हैं।’

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने की हमले की निंदा

मारे गए लोगों के लिए संवेदना प्रकट करते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने रविवार को घटना की निंदा की। साथ ही उन्होंने देश की वायु सेना और सेना को निर्देश दिया कि वे हमलावरों को जल्द से जल्द ढूंढ़ें। इसके लिए आवश्यक हवाई गश्त और जमीनी अभियान शुरू करें। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर ये बातें कही।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो