5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel ने लॉन्च किया My Circle ऐप, महिलाओं की करेगा सुरक्षा

इस ऐप को Airtel के अलावा अन्य दूरसंचार कंपनियों के ग्राहक भी इस्तेमाल कर सकते है इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है Airtel ने FICCI महिला संस्था ( FLO ) के साथ मिल कर किया My Circle ऐप लॉन्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 15 Apr 2019, 2:53 PM IST

airtel

Airtel ने लॉन्च किया My Circle ऐप, महिलाओं कि करेगा सुरक्षा

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी airtel ने FICCI महिला संस्था ( FLO ) के साथ मिल कर रविवार को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। कंपनी के इस नए एप का नाम माई सर्कल ( My Circle ) है, जिसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप के जरिए महिलाएं किसी भी दिक्कत के समय में मदद ले सकती हैं। इस ऐप की ख़ास बात यह है कि इसे एयरटेल के अलावा दूसरे टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Nokia के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 3,360 रुपये वाले Earphone को मुफ्त में पाने का मौका

कम्पनी ने एक बयान में कहा, "माई सर्कल एप्प के जरिए महिलाएं अपने परिवार के 5 सदस्यों या दोस्तों को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम,कन्नड़, मराठी, पंजाबी, बंगला, उर्दू, आसमी, ओडिया और गुजराती सहित 13 भाषाओं में आपातकालीन संदेश (एस.ओ.एस.) भेज सकती हैं।" आपको बता दें My Circle ऐप को गूगल के प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10e ऑफर्स, आधे से भी कम कीमत में मिल रहे हैं ये डिवाइस

संकट के दौरान महिला ऐप पर एसओएस ( SOS ) प्रॉम्प्ट दबाकर एसओएस अलर्ट भेज सकती है। इसके अलावा IOS पर सिरी के जरिए वॉयस कमांड से भी इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। वहीं, कंपनी की माने तो गूगल असिस्टेंट के जरिए वॉयस ऐक्टिवेशन जल्द ही एंड्रॉयड डिवाइस पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऐप के जरिए भेजे गए अलर्ट को यूजर द्वारा चुनें गए पांच लोगों को तुरंत एसएमएस ( SMS ) के जरिए संदेश मिल जाएगा। इस संदेश में यूजर के स्थान की जानकारी होगी और उन्हें तुरंत आपातकालीन स्थिति में पहुंचने की सलाह मिलेगी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब लग सकता है WhatsApp अकाउंट पर ताला, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो बच सकता है आपका अकाउंट