
आज के समय में हर एक काम को आसान बनाने वाले मोबाइल एप्स आ चुके हैं। इसी तरह हेल्थ को स्वस्थ रखने के टिप्स बताने वाले एक से बढ़कर एक मोबाइल एप मौजूद हैं। हम यहां पर आपको बता रहे हैं ऐसे ही एप्स के बारे में बता रहे जो आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। इन एप्स को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Lifesum
अपने खानपान को लेकर परेशान रहने वाले लोगों के लिए यह काफी काम का साबित हो सकते हैं। यह एप आपके लिए एक अच्छा आॅप्शन साबित हो सकता है। इस मोबाइल एप में पुरुष और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए अगल-अलग गाइडलाइन तैयार की गई हैं। अब तक इस एप को 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
Calorie Counter
यह एप आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए बताएगा की आपको किस वक्त क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इस एप कई बेहतरीन फीचर्स हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं। इस एप को अब तक 5 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
Take a Break
यह आपको काम के दौरान स्ट्रेस से बचाने वाला है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप को अब तक 1 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप में मेडिटेशन फीचर दिया गया है जिससे आप वर्कप्लेस पर ही अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए यूज कर सकते हैं।
Lenovo ने लॉन्च किए K5 और K5 Play स्मार्टफोन, जानिए क्या है इनमें खास
चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Lenovo ने अपने दो नए स्मार्टफोन K5 और K5 Play लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं। इस दोनों ही स्मार्टफोन्स में ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें फेस अनलाॅक फीचर भी दिए गए हैं। लेनोवो के5 को एलिफ ब्लू, स्पेस ग्रे और स्टार ब्लैक कलर तथा लेनोवो के5 प्ले को जैज ब्लू, मॉडर्न गोल्ड और पंक ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल इन दोनों हैंडसेट्स को एक्सक्लूसिव तौर पर चीन में लांच किया गया है तथा इनके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
Published on:
22 Mar 2018 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
