यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां यूजर्स वीडियो देखने समेत ही म्यूजिक का मजा भी लेते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर कई म्यूजिक एप्स मिल जाएंगे जहां से अपनी पसंद के गाने सुने जा सकते हैं। लेकिन इसकी तुलना जब यूट्यूब से होती है तो ज्यादातर सभी म्यूजिक एप साधारण दिखते हैं। यूट्यूब की तेज सर्चिंग स्पीड और गाने की उपलब्धता इसे बाकि किसी भी प्लेटफॉर्म से अलग बनाती है। फिलहाल यूट्यूब पर गाना सुनने के लिए यूजर्स अपने मोबाइल की स्क्रीन ऑन करनी पड़ती है। लेकिन हम आपको बता रहे हैं उन एप्स के बारे में जिनकी मदद से आप यूट्यूब वीडियो या किसी भी दूसरी वीडियो को एमपी 3 में कन्वर्ट कर सकते हैं।