5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्चुअल दुर्गा पूजा के लिए Facebook और Instagram ने जारी किए ये नए फीचर्स

इस बार कोरोना की वजह से पहले जैसी धूमधाम नहीें है। ऐसे में Facebook और Instagram ने यूजर्स को वर्चुअली दुर्गा पूजा में हिस्सा लेने का एक नया तरीका निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 22 Oct 2020, 7:52 PM IST

facebook

facebook

कोरोना की वजह से बहुत कुछ बदल गया है। संक्रमण के डर की वजह से लोग भीड़—भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं। ऐसे में अब इवेंट्स और प्रोग्राम वर्चुअली हो रहे हैं। यह फेस्टिव सीजन चल रहा है। नवरात्रि से इसकी शरुआत हो रही है। हर वर्ष जगह—जगह माता के पांडाल लगते हैं और लोग उनकी पूजा—अर्चना के लिए जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से पहले जैसी धूमधाम नहीें है। ऐसे में Facebook और Instagram ने यूजर्स को वर्चुअली दुर्गा पूजा में हिस्सा लेने का एक नया तरीका निकाला।

नए फीचर्स किए जारी
Facebook और Instagram ने दुर्गा पूजा के लिए कुछ नए फीचर्स जारी किए हैं। इन फीचर्स की सहायता से यूजर्स घर बैठे ही दुर्गा पूजा को वर्चुअली सेलिब्रेट कर सकेंगे। इन नए फीचर्स में एआर फिल्टर्स और स्टीकर्स की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स स्टोरीज, रील्स फेसबुक पोस्ट और कंटेंट प्रोग्रामिंग भी लॉन्च किए गए हैं।

यह भी पढ़ें—FaceBook और Instagram से क्यों हटाए गए 22 लाख से अधिक विज्ञापन, जानिए असली वजह

वर्चुअली फील कर सकेंगे पांडाल
दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नए फीचर्स पेश किए हैं। इसमें Facebook के लिए Puja parikrama नाम का एआर इफेक्ट जारी किया गया है। इस इफेक्ट की मदद से यूजर्स पूजा और पंडाल को वर्चुअल तरीके से फील कर सकते हैं। बता दें कि हर वर्ष दुर्गा पूजा में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। कोरोना की वजह से इस बार यह मुमकिन नहीं है। लोगों को यह कमी न खले इसलिए Facebook और Instagram ने नए फीचर्स जारी किए है। जिससे कि वे घर बैठे वर्चुअली दुर्गा पूजा में हिस्सा ले सकें।

बना सकेंगे स्टोरीज
नए फीचर्स में Durga Pujo नाम से एक एआर इफेक्ट पेश किया गया है। इसमें आप कैजुअल टिल्ट से ही मां दुर्गा और असुर के बीच स्विच कर सकेंगे। साथ ही आप इसे स्टोरीज बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं। एआर इफेक्ट के अलावा GIFs भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें—ये 5 फीचर्स आपके स्मार्टफोन को बना देंगे और भी ज्यादा स्मार्ट और कूल

इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए फीचर्स
वहीं Instagram यूजर्स 'Pujo' शब्द को सर्च करके Instagram स्टोरीज और रील्स को खास बना सकते हैं। इसके अलावा नए कंटेंट प्रोग्रामिंग भी जारी किए गए हैं। इसमें Instagram यूजर्स शॉर्ट फॉर्म वीडियो फीचर रील्स पर पूजा से जुड़े कंटेंट को हैशटैग के साथ सर्च कर सकते हैं।