5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 5 फीचर्स आपके स्मार्टफोन को बना देंगे और भी ज्यादा स्मार्ट और कूल

क्या आपको पता है कि आपके स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं, जिनसे आपको फोन और अधिक स्माट और कूल बन जाएगा। जानते हैं इनके बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Oct 2020, 6:04 PM IST

feature1.png

आजकल लगभग सभी लोग स्मार्टफोन यूज करते हैं। इनमें बहुत सारे फीचर्स आते हैं। वैसे भी जब कोई स्मार्टफोन खरीदता है तो इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन जरूर चैक करता है। अब स्मार्टफोन्स में ऐसे एडवांस फीचर्स भी आ गए हैं कि आपका फोन ही टीवी, कंप्यूटर, कैमरा, कैल्कुलेटर, घड़ी, अलार्म क्लॉक, म्यूजिक प्लेयर सब बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं, जिनसे आपको फोन और अधिक स्माट और कूल बन जाएगा। जानते हैं इनके बारे में।

यह भी पढ़ें—फ्री मिल रहे हैं Samsung के Galaxy Fold जैसे महंगे स्मार्टफोन, ऐसे उठाएं लाभ

QR कोड स्कैनर
कोरोना काल में यह फीचर आपके बहुत काम आएगा। QR कोड्स का ज्यादातर यूज डिजिटल पेमेंट के लिए करते हैं। इससे आप बिना किसी को टच किए पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलाव इससे आप इसका यूज किसी वेबसाइट के एड्रेस, सोशल मीडिया प्रोफाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइडेंटिटीज आदि के भी कर सकते हैं। स्मार्टफोन निर्मता कंपनियों ने अपने UI में ऐसे फीचर्स जोड़े हैं, जो आपके स्मार्टफोन को एक बेहतरीन QR कोड स्कैनर बनाता है।

डॉक्यूमेंट स्कैनर
यह भी एक बेहतरीन फीचर है, जो आपके स्मार्टफोन में होगा। इस एप को आप फ्री में डाउनलोड भी कर सकते हैं। इससे आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन कर उन्हें अपने फोन में सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि आजकल जो स्मार्टफोन आ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर में यह फीचर इन बिल्ट होता है। OPPO ColosOS 7.1 में तो SuperText फीचर दिया गया है। इससे आप डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के साथ एडिट भी कर सकते हैं।

वर्चुअल 3D ऑब्जेक्ट
आजकल मार्केट में जो नए स्मार्टफोन आ रहे हैं, उनमें वर्चुअल 3D ऑब्जेक्ट फीचर आता है। ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) फीचर का इस्तेमाल करके आप वर्चुअल टूर कर सकते हैं। AR का इस्तेमाल करके आप वर्चुअल 3D ऑब्जेक्ट को अपने कैमरा फ्रेम में एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें—मात्र 19,990 में खरीद सकते हैं 54,990 रुपए वाला LG G8X स्मार्टफोन, जानिए कैसे

एडवांस AI एक्सपीरियंस
AI (आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस) की वजह से आप कोई भी एप आसानी से और जल्दी अपलोड कर सकते हैं। साथ ही इस फीचर से आप अपने स्मार्टफोन के कैमरे को एडवांस टूल में बदल सकते हैं। AI एल्गोरिदम से आपका स्मार्टफोन किसी भी एप को ऑप्टिमाइज करके उसके लोडिंग टाइम को कम करता है। इससे आप एप्स को जल्दी ओपन कर सकते हैं।

स्मार्ट मल्टीटास्किंग

स्मार्ट मल्टीटास्किंग फीचर में वन हैंड मोड़ जैसे फीचर मिलते हैं। इस फीचर की सहायत से आप एक साथ कई एप्स को अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर देख सकते हैं और उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। Samsung और OPPO के स्मार्टफोन्स में आपको वन हैंड मोड मिलता है।