
facebook dating app
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) के (Virtual Dates) वर्चुअल डेट्स एप के जरिए यूरोप में भी डेटिंग कर सकेंगे। बता दें कि फिलहाल दुनिया के 20 देशों में यूजर्स इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक का कहना है कि पिछले सितंबर में फेसबुक डेटिंग शुरू करने के बाद से अब तक 20 देशों में 1.5 अरब से अधिक जोड़ियां बनाई गई हैं। यूजर्स कुछ ही टैप का उपयोग कर इस पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। यह क्रश फीचर उन लोगों साथ संभावित संबंधों का पता लगाने का मौका देता है, जिन्हें आप पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जानते हैं।
चुन सकते हैं 9 लोगों को
फेसबुक डेटिंग एप के प्रोडक्ट मैनेजर केट ऑर्सेथ ने एक बयान में कहा कि यह डेटिंग एप आपके फेसबुक फ्रेंड्स को संभावित मैचों के रूप में सुझाव नहीं देगा। हालांकि अगर आप सीक्रेट क्रश का विकल्प चुनते हैं, तो आप फेसबुक फ्रेंड्स या इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में से 9 लोगों को चुन सकते हैं, जिनमें आपको इंटरेस्ट हो।
ऐसे बनाएं लिस्ट
इस फीचर में जिस क्रश को आप चुनेंगे तो उसके लिए आपके क्रश को भी आपमें इंटरेस्ट होना जरूरी है। जब तक वह आपको अपनी सीक्रेट क्रश लिस्ट में नहीं जोड़ेगा तो तब तक आप उसे लिस्ट में नहीं जोड़ पाएंगे। हालांकि इस फीचर के जरिए आप डेटिंग स्टोरीज से अपने रोजमर्रा के जीवन के क्षणों को साझा कर सकते हैं ताकि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ एक सार्थक संबंध जोड़ सकें, जिसकी आप में रुचि हो।
कर सकते हैं वीडियो चैट भी
फेसबुक ने यह भी कहा है कि वह वर्चुअल डेट्स नाम से एक फीचर ला रहा है, जहां लोग चैट में वीडियो आइकन पर टैप करके अपने मैच के साथ वीडियो चैट शुरू कर सकते हैं। साथ ही इसमें एक और विकल्प दिया गया है। यदि आप फेसबुक डेटिंग प्रोफाइल बना लेते हैं और बाद में डिलीट करना चाहते हैं तो आप अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट किए बिना किसी भी समय अपनी डेटिंग प्रोफाइल को डिलीट कर सकते हैं।
फेसबुक न्यूज फीड
इसके अलावा आप ये विकल्प भी चुन सकते हैं कि आपकी डेटिंग प्रोफाइल, डेटिंग के मैसेज और जिन्हें आप पसंद करते हैं या जिनके साथ डेटिंग करना पसंद करते हैं, वो सब आपके फेसबुक न्यूज फीड में दिखाई न दें।
Published on:
22 Oct 2020, 8:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.