
UP Board Result 2021
नई दिल्ली:UP Board के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है। बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट 12 बजकर 30 मिनट पर और 10वीं का रिजल्ट 1 बजकर 30 मिनट पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को छात्र उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) की साइट www.upresults.nic.in और www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं।
ऐसे देखें रिजल्ट
इसके लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं और वहां ऊपर की ओर दिए ‘परीक्षाफल’ के सेक्शन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही एक पेज ओपन होगा। यहां 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद साल, रोल नंबर डालकर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा की परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया। वहीं 10वीं और 12वीं दोनो कक्षाओं की बात करें तो 58 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 6 लाख छात्र नकल पर सख्ती होने की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए, तो वहीं 403 छात्र पेपर में नकल करते हुए पकड़े गए।
Updated on:
27 Apr 2019, 12:18 PM IST
Published on:
27 Apr 2019, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.