ऐसे दें कमांड
गूगल असिस्टेंट को वॉयस कमांड देते वक्त आपको जिसे कॉल करना है उसका नाम लेकर कहना होगा, मेक ए वॉट्सएप कॉल टू...। अगर वीडियो कॉल करना है तो आप उसे वीडियो कॉल करने का कमांड दें। इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि जिन का नाम आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है, आप उन्हीं को कॉल कर पाएंगे। आप कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किसी भी व्यक्ति को वीडियो कॉल या वॉयस कॉल कर सकते हैं।