नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ( Amazon ) अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए आए दिन कुछ न कुछ करता रहता है। ऐसे में कंपनी के प्लेटफॉर्म पर चल रहे आज के क्विज प्रतियोगिता में यूजर्स 8,999 रुपये के Redmi 6 Pro स्मार्टफोन जीत सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को बस पूछे गए पांच सवालों का जवाब देना होगा। हालांकि, इस क्विज को सिर्फ अमेज़न ऐप पर ही खेला जा सकता है। इस ऐप पर क्विज खेलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।