सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर पिछले 5 महीने में काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। कई नए फीचर्स के साथ कई पुराने फीचर्स में भी चेंज देखने को मिल रहा है। इसकी वजह है एलन मस्क (Elon Musk)। एलन ने पिछले साल 27 अक्टूबर को ट्विटर खरीद लिया था। ट्विटर को खरीदने के लिए एलन को 44 बिलियन डॉलर्स खर्च करने पड़े। ट्विटर का टेकओवर करते ही एलन ने यह साफ कर दिया था कि उनकी लीडरशिप में ट्विटर में कई बदलाव आएंगे। और जैसा एलन ने कहा था, वैसा हो भी रहा है। हाल ही में ट्विटर पर एक और बड़ा बदलाव आया है। ट्विटर पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जो पहले कभी नहीं देखने को मिला।