नई दिल्ली: आज अधिकतर स्मार्टफोन यूजर मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी भी यूजर्स के अनुभव को बेतर करने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। हाल में ही कंपनी ने अपने प्लैटफॉर्म में नया फीचर विजिबिल्टी को जोड़ा है। इस नए फीचर की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद पर्सनल फोटोज और वीडियोज को छुपा सकते हैं। कई बार व्हाट्सएप अकाउंट में ऐसे फोटोज और वीडियोज भेज दिए जाते हैं, जिसे आप किसी दूसरे को नहीं दिखाना चाहते हैं। लेकिन, कभी आपका कोई दोस्त या परिवार का कोई सदस्य जब आपसे आपका फोन मांगता है तो आप उस समय यह भुल जाते हैं कि फोटो गैलरी में निजी फोटोज हैं। ऐसे में फोन किसी दूसरे के हाथ लगते हीं उन फोटोज को कोई दूसरा देख लेता है। इसी समस्या से बचने के लिए व्हाट्सएप ने नयी फीचर जोड़ा है। आइए जानते हैं कि कैसे आप व्हाट्सएप के जरिए आए फोटोज और वीडियोज को छुपा सकते हैं।