रिपोर्ट की माने तो Share to Facebook Story नाम के इस फीचर को आप जल्द ही अपने व्हाट्सएप अकाउंट में देख सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप स्टेटस के नीचे एक ऑप्शन दिखाई देगा, जहां क्लिक करने पर आपके स्क्रीन पर फेसबुक ऐप खुल जाएगा जिसके बाद आप अपने स्टोरी को फेसबुक पर भी पोस्ट कर सकेंगे। साथ ही इस ऑप्शन का इस्तेमाल स्टेटस को दूसरे ऐप जैसे इंस्टाग्राम, जीमेल और गूगल फोटो में भी शेयर करने के लिए किया जाएगा।