इस इवेंट के दौरान वीवो अपने पहले 5G स्मार्टफोन को भी कमर्शियल तौर पर लॉन्च करने जा रहा है, जिसे 2019 की आखिरी तिमाही तक मार्केट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके साथ, कंपनी ने 5G क्लाउड गेम, 5G स्क्रीन मिररिंग, और 5G EasyShare को भी प्रदर्शित कर सकती है। कंपनी के 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी अभी नहीं दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी लॉन्चिंग के बाद ही फोन के फीचर्स से पर्दा उठेगा।