नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपने यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है, आपको बता दें कि एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए बेहद ही सस्ता डेटा और कॉलिंग पैक लॉन्च किया है। इस पैक में यूजर्स को हर रोज 3जीबी डेटा मिलेगा और साथ ही वो अनलिमिटेड कालिंग का लाभ उठा सकते हैं। एयरटेल के इस पैक की कीमत 181 रुपये है जिसे यूजर्स आसानी से एक्टिव कर सकते हैं।