फोटेग्राफी के लिए हैंडसेट के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन का डाइमेंशन 158.60 x 75.40 x 8.05 मिलीमीटर और वजन 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी,एफएम, 3जी और 4जी जैसे फीचर्स हैं।