फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा f/18 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं फ्रंट में LED फ्लैश व f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन ग्राहकों को ब्लैक, ब्लू, रेड और पिंक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, hotspot, Bluetooth 4.2, A2DP, LE, फिंगरप्रिट सेंसर समेत कई फीचर दिए गए हैं। फोन का पूरा वजन 175 ग्राम है। पावर के लिए 3750 mAh की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। भारत में इस फोन को 21000 की कीमत में पेश किया गया है।